देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जनता की आवाज़, शासन का संकल्प: ग्राम प्लेक्स में समाधान की पहल



जहानाबाद
जिला प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर स्थित ग्राम प्लेक्स में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जो प्रत्येक शुक्रवार को नियमित रूप से संपन्न होता है।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। आज कुल 34 जन समस्याओं की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त मामलों को विधिवत पंजीकृत किया गया, वहीं अधिनियम से बाहर के मामलों पर भी संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनता दरबार जिला प्रशासन की उस प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत पारदर्शिता, जवाबदेही और जनकल्याण को शासन की प्राथमिकता बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!