जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी

जहानाबाद। स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ के प्रांगण में शिक्षकों के द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने स्वच्छता अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत राष्टगान गा कर की गई। उसके उपरांत विद्यालय निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे। गांधी जी के विचारों पर चल कर ही मानव जाति का कल्याण संभव है। वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहा कि गांधी के विचारों को अपने जीवन में उतारे और सभी लोग स्वच्छता पर ध्यान दें। इस मौके पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्या सोनाली शर्मा शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, शिक्षक हिमांशू राज, आदित्य कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
