गायत्री युवा परिवार ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इक्कील में किया गया वृक्षारोपण

जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 227वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मखदुमपुर प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इक्किल एवं ठाकुरवाड़ी परिसर में किया गया। तीस छायादार पौधों का रोपण किया गया। लोजपा नेत्री इंदू कश्यप ने कहा कि पेड़ हमारे लिए प्रकृति के उदार उपहार की तरह हैं। वे जीवन को चालू रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ करते हैं कि सब कुछ संतुलन में रहे। हमारे लिए यह जानना वास्तव में महत्वपूर्ण है कि पेड़ कितने मायने रखते हैं।
इस पावन अवसर पर रंगेश कुमार,बचन देव कुमार, कौशल कुमार, धर्मेंद्र कुमार,सत्य प्रकाश, संजय कुमार, विनोद कुमार, सुमंत कुमार, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार चुन्नू, अनिकेत राज,रीतेश कुमार, राकेश कुमार, राजू शर्मा, डॉ. कृष्ण मोहन शर्मा, कमलेश शर्मा एवं कई ग्रामीण उपस्थित थे।