देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
विश्व रेबीज दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

जहानाबाद
विश्व रेबीज दिवस, जो प्रतिवर्ष 28 सितम्बर को मनाया जाता है, के अवसर पर आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को कन्या मध्य विद्यालय, होरीलगंज, जहानाबाद में एक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों को रेबीज बीमारी के लक्षण, बचाव एवं टीकाकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता, बिल्ली, बंदर, सियार आदि काट ले तो सबसे पहले घाव को साफ पानी और साबुन से कम से कम 15 मिनट तक धोना चाहिए। इसके पश्चात् निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन अवश्य लेना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री खालिद हुसैन, स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।