देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

विश्व बंधुत्व दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन


जहानाबाद
विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा- जहानाबाद एवम ज्ञान प्रकाश पब्लिक स्कूल, जहानाबाद, के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी के ऐतिहासिक शिकागो संबोधन की स्मृति में विश्व बंधुत्व दिवस का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता केंद्र शाखा के संयोजक डॉ. रविशंकर शर्मा जी ने किया। समारोह का शुभारंभ तीन ओंकार तथा स्वामीजी के चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करके किया गया। तत्पश्चात डॉ. अनिल कुमार ने स्वरचित ‘विवेकानंद वंदना’  की प्रस्तुति दी तथा विषय प्रवेश करवाया। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद् तथा समाजसेवी राजकिशोर शर्मा जी ने स्वामीजी की विश्व बंधुत्व की भावना से ओतप्रोत 11 सितंबर 1893 को दिए गए प्रथम व्याख्यान पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किया तथा धर्म को सही अर्थों में जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी तरह की संकीर्णताओं से ऊपर उठकर आपसी सामंजस्य के साथ भारत को उन्नति के शिखर पर ले जाने की बात कही, जो स्वामीजी का सपना था। कार्यक्रम में सह-संयोजक शिक्षक राकेश कुमार, डॉ. शंभु कुमार, शिक्षक सतीश कुमार, विद्यालय संचालक ओम प्रकाश कुमार तथा रोहित कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। शिक्षक चितरंजन कुमार ने स्वामीजी के शिकागो व्याख्यान का वाचन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में शाखा संयोजक डॉ. रविशंकर शर्मा जी ने स्वामीजी के विराट व्यक्तित्व एवम उनकी स्मृति में आयोजित विश्व बंधुत्व दिवस की प्रासंगिकता पर व्यापक विचार प्रस्तुत किया तथा साथ ही इसके सफल तथा सार्थक आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम में बिसियों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। समारोह का समापन समवेत ध्वनि में शांति पाठ से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!