विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस-2025 पर बाल विद्या मंदिर में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता

जहानाबाद, 15 सितम्बर।
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस-2025 के अंतर्गत “Change the Narrative on Suicide” थीम पर बाल विद्या मंदिर, मंगल नगर बभाना, जहानाबाद में आज पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष जागरूकता अभियान 10 सितम्बर से 16 सितम्बर तक विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
आज की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने आत्महत्या रोकथाम जैसे गंभीर विषय को अपनी रचनात्मकता से जीवंत है
विद्यालय की प्राचार्या ने अपने संदेश में कहा कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि जीवन अमूल्य है। चुनौतियाँ जीवन का हिस्सा हैं और उनसे जूझकर ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है।”
कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और आत्महत्या रोकथाम के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने का संकल्प लिया।


