विद्यार्थी परिषद के जिला ईकाई ने कुल सचिव से मिलकर जहानाबाद में छात्रो का समस्या से कुल सचिव को अवगत कराया

जहानाबाद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जहानाबाद जिले का एक प्रतिनिधिमंडल आज मगध विश्वविद्यालय के कुल सचिव से भेंट कर जिले के महाविद्यालयों की समस्याओं एवं शैक्षणिक मांगों को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जहानाबाद जिले के दोनों प्रमुख महाविद्यालयों—एस.एस. कॉलेज जहानाबाद एवं सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय जहानाबाद—की गंभीर शैक्षणिक समस्याओं को सामने रखते हुए तत्काल समाधान की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला संयोजक सुरजीत कुमार ने किया। उन्होंने प्रमुखता से यह मांग रखी कि जहानाबाद में उच्च शिक्षा के अवसर सीमित होने के कारण हजारों छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता है, जो उनके समय और आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ता है। इसीलिए जहानाबाद जिले के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय को तुरंत ठोस कदम उठाने चाहिए। एस.एस. कॉलेज जहानाबाद में बी.कॉम एवं एम.कॉम की पढ़ाई शुरू हो
जिला संयोजक ने बताया कि वाणिज्य संकाय में डिग्री एवं परास्नातक स्तर की पढ़ाई का अभाव छात्रों के लिए बड़ी समस्या है। जिले के दर्जनों प्रखंडों से छात्र हर वर्ष वाणिज्य की पढ़ाई के लिए पटना एवं अन्य शहरों की ओर पलायन करने को मजबूर होते हैं। यदि बी.कॉम और एम.कॉम की पढ़ाई जहानाबाद में ही शुरू हो जाए तो न केवल छात्रों का पलायन रुकेगा बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं शैक्षणिक वातावरण को भी मजबूती मिलेगी। सत्येंद्र नारायण सिंह महाविद्यालय में एम.कॉम की पढ़ाई शुरू हो । प्रतिनिधिमंडल में विभाग संयोजक गोपाल कुमार,जिला संयोजक सुरजीत कुमार सहीत कई छात्र नेता उपस्थित थे ।

