उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आवास योजनाओं एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की विस्तृत समीक्षा

जहानाबाद
जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त, डॉ. प्रीति की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआरडीए निदेशक डॉ. रोहित कुमार मिश्र, जिला स्वच्छता टीम, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड समन्वयक उपस्थित रहे।
आवास योजनाओं की समीक्षा
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लंबित सैंक्शन को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। आवास पूर्णता की समीक्षा में यह पाया गया कि 2278 लाभुकों को तृतीय किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, जिनमें से 1047 लाभुकों ने ही आवास पूर्ण कराया है। इस पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि शेष लाभुकों को प्राथमिकता से आवास पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया जाए तथा नियमानुसार मनरेगा से मजदूरी भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
इसके अतिरिक्त नगर परिषद जहानाबाद, नगर पंचायत मखदुमपुर, घोसी एवं काको के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि CTU (स्वच्छता लक्षित इकाई) का चयन कर उन्हें बेहतर ढंग से परिवर्तित किया जाए ताकि उन स्थानों पर स्थायी रूप से स्वच्छता बनी रहे।