देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत मखदुमपुर में हुआ वृक्षारोपण


जहानाबाद
जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला गंगा समिति नमामि गंगे जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मखदुमपुर नगर पंचायत के पलेया तालाब परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति नमामि गंगे जहानाबाद श्री अमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मखदुमपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पुरुष एवं महिलाएँ उपस्थित रहे। सामूहिक सहयोग से 100 से अधिक पौधे लगाए गए।

जिला परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता और हरियाली एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण जहाँ स्वस्थ समाज की नींव रखता है, वहीं वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित और प्रदूषणमुक्त बनाता है।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष का रूप देंगे, जिससे पलेया तालाब का परिसर और अधिक स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!