देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

रतनी फरीदपुर प्रखंड की मुरहारा पंचायत के रुस्तमचक गांव में बिहार बदलाव सभा आयोजित



जहानाबाद




जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र   रतनी फरीदपुर प्रखंड की मुरहारा पंचायत के रुस्तमचक गांव के मैदान में  जन सुराज पार्टी के तत्वावधान में “बिहार बदलाव सभा” आयोजित की गई। भारी उमस और गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में ग्रामीण सभा में उपस्थित रहे। महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।
बता दें कि जन सुराज पार्टी के बैनर तले जगह-जगह बिहार बदलाव सभा आयोजित कर पार्टी के उद्देश्यों  से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। जन सुराज के नेता लोगों को बता रहे हैं कि पार्टी बिहार में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति में आमूल-चूल परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र के जन सुराज के भावी प्रत्याशी डॉ. अभिराम शर्मा ने कहा कि बिहार आज पूरी तरह हर क्षेत्र में संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। उन्होंने बिहार की मौजूदा चुनौतियों खासकर बेरोजगारी, शिक्षा की बदहाल अवस्था और खामियां, पलायन, खेती की दुर्दशा पर चर्चा की और इसके लिए सरकार को जिम्मेवार बताया। उन्होंने जोर देकर कहा कि जन सुराज केवल सत्ता पाने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि यह पार्टी व्यवस्था परिवर्तन का पक्षधर है,। जन सुराज पार्टी बिहार के आत्मसम्मान और गौरव को पुनर्स्थापित करने के लिए बिहारियों को एकजुट कर रही है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर खुलकर बात रखी और इसके लिए पिछले 35 सालों से चली आ रही शासन व्यवस्था को जिम्मेवार है।
सभा का संचालन पंकज कुमार ने किया। इस मौके पर किसान नेता तिलेश्वर कौशिक, जन सुराज के जिला महामंत्री रामबाबू पासवान, जिला सचिव संजय शर्मा, अनुमंडल महामंत्री मुकेश महादेव, अरविंद चौधरी आदि ने अपने विचार रखे। सभा में मुरहारा पंचायत के रुस्तमचक के अलावा उत्तरापट्टी, देवनन्दन बिगहा, सुरही, मुरहारा, गोपालपुर आदि गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!