देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

राजद नेत्री आभा रानी ने चलाया जनसंपर्क सम्पर्क अभियान


जहानाबाद
जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में आज दिनांक 3 सितंबर को आभा रानी जी ने पद यात्रा एवं जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए निरंतर संघर्ष का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस मौके पर “माई बहिन मान योजना” और “तेजस्वी रोजगार योजना” के अंतर्गत पंजीकरण भी कराया गया। महिलाओं ने आभा रानी जी की इस पहल को सराहा और कहा कि इस योजना से उन्हें आत्मनिर्भर बनने में बड़ी मदद मिलेगी। वहीं युवाओं ने तेजस्वी रोजगार योजना को अपने भविष्य के लिए उम्मीद की किरण बताया।

उन्होंने आगे कहा कि जनता की समस्याओं को आवाज देना और उनके हक की लड़ाई लड़ना ही उनका उद्देश्य है और आने वाले समय में इसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!