देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए ‘जीवन धारा नमामी गंगे सम्मान’ से सम्मानित हुए जहानाबाद केए साहित्यकार सत्येन्द्र कुमार पाठक


जहानाबाद
       जहानाबाद और अरवल जिले के निवासी, प्रसिद्ध साहित्यकार और इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘जीवन धारा नमामी गंगे सम्मान 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण, जल संरक्षण, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और गंगा बेसिन क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह 30 अगस्त को मुजफ्फरपुर स्थित श्री नवयुवक ट्रस्ट समिति के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जीवन धारा नमामी गंगे संस्था के राष्ट्रीय और बिहार के पदाधिकारियों का एक सेमिनार भी हुआ। सेमिनार में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरिओम शर्मा ने सत्येन्द्र कुमार पाठक को यह सम्मान प्रदान किया। उन्हें एक मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में कई विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे, जिनमें संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. उषाकिरण श्रीवास्तव, अर्थ गंगा की अतिरिक्त निदेशक दिव्या स्मृति, और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शीला वर्मा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ममता शर्मा  शामिल थीं। यह सम्मान समारोह संस्था के प्रतिनिधिमंडल के पांच दिवसीय दौरे के बाद आयोजित किया गया। इस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने वैशाली और मुजफ्फरपुर के पर्यावरण, गंगा बेसिन, गंडक नदियों और विभिन्न पुरातन स्थलों का गहन भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य इन क्षेत्रों के पर्यावरण और जल स्रोतों की स्थिति का आकलन करना था। सत्येन्द्र कुमार पाठक संस्था के उपाध्यक्ष के साथ-साथ ‘जी-5’ के सदस्य भी हैं, और उन्हें यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और समर्पण के लिए दिया गया है। उनके सम्मान से क्षेत्र के अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!