परिवार नियोजन के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन

परिवार नियोजन के साधन अपनाइए जीवन को खुशहाल बनाईएं इसी स्लोगन के साथ जहानाबाद सदर अस्पताल में शिविर लगाया गया जिसमें पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण से संबंधित निशुल्क किट का वितरण किया गया एवं परिवार नियोजन से संबंधित महिला एवं पुरुषों को पूरी जानकारी दी गई इस मौके पर भाजपा नेता एवं जर्मन होम्योपैथिक डॉक्टर व रोगी कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर अमरेंद्र कुमार वार्ड पार्षद प्रकाश कुमार एवं सदस्य अस्पताल के पदाधिकारी कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद थे इस अवसर पर डॉक्टर अमरेंद्र कुमार ने लोगों को बताया की सरकार के द्वारा लोगों को अपार सुविधाये दी जा रही ख़ासकर परिवार नियोजन से संबंधित सब कुछ निशुल्क साथ ही साथ बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी कराने पर आर्थिक सहायता भी प्रदान किया जा रहा है इस अवसर पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पहुंचे और इस शिविर का लाभ उठाया
