परिवार लाभ कार्डधारक महिलाओं को रोजगार को ले मिलेगी पूंजी : डॉ. अभिराम शर्मा

जहानाबाद
जहानाबाद सदर प्रखंड की सिकरिया पंचायत के भेवड़ बाजार में बिहार बदलाव सभा आयोजितसैकड़ों लोगों के बीच परिवार लाभ कार्ड का वितरण
सिकरिया पंचायत के भेवड़ बाजार में जन सुराज पार्टी के तत्वावधान में बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई। सभा में पार्टी के नेता व जहानाबाद से संभावित उम्मीदवार डॉ. अभिराम शर्मा ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आई तो इस बार छठ के बाद लोगों का दूसरे प्रदेशों में पलायन रुक जायेगा। उन्हें रोजी-रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर प्रतिबद्ध हैं। परिवार लाभ कार्डधारक महिलाओं को रोजगार के लिए कम ब्याज पर पूंजी उपलब्ध कराई जाएगी। गरीबों के घरों के आर्थिक हालात सुधरेंगे।
सभा को शैलेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अरविंद चौधरी, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, चंदन सिंह आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर भेवड़ के अलावा सिकरिया, मिल्की, शुक्लचक, रसलपुर, चमन बिगहा, मड़ुआ, सदासीचक आदि गांवों के लोग उपस्थित थे।
