देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 71 टीबी मरीजों को फूड बास्केट का वितरण

**
जहानाबाद
  जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में तथा सिविल सर्जन जहानाबाद की उपस्थिति में, राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) अंतर्गत जी.एन.एम. प्रशिक्षण संस्थान, जहानाबाद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के सौजन्य से 02 टीबी मरीजों, बालाजी अल्ट्रासाउंड जहानाबाद के सौजन्य से 10 टीबी मरीजों, अल्ट्रासाउंड एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन जहानाबाद के सौजन्य से 61 टीबी मरीजों, अर्थात् कुल 71 टीबी मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा फूड बास्केट उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में जिला संचारी रोग पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, जी.एन.एम. प्रिंसिपल, अल्ट्रासाउंड एवं जाँच एसोसिएशन के सदस्य, NTEP कर्मी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

यह उल्लेखनीय है कि क्षय रोग (TB) के खिलाफ देश की लड़ाई को गति प्रदान करने तथा वर्ष 2025 तक टीबी को समाप्त करने के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु माननीय राष्ट्रपति द्वारा दिनांक 09 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों को अतिरिक्त सहायता प्रदान कर उपचार परिणामों में सुधार लाना, सामुदायिक भागीदारी बढ़ाना तथा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) गतिविधियों का लाभ उठाना है।

टीबी उन्मूलन के लिए जन भागीदारी का अभियान—
निक्षय मित्र बने और टीबी रोगियों की सहायता करने का संकल्प लें।

कोई भी सामान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, गैर सरकारी संस्थान एवं कॉरपोरेट संस्थान निक्षय मित्र बनकर टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!