देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रधानमंत्री जी की माता जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी – एनडीए का प्रदेशव्यापी चक्का जाम


जहानाबाद
आज जिला अतिथि गृह, जहानाबाद में 4  सितंबर 2025 बिहार बंद को लेकर  एनडीए के बैनर तले एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस प्रेस वार्ता में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष धीरज कुमार,जदयू जिला अध्यक्ष श्री दिलीप कुशवाहा, रालोसपा के श्री पिंटू कुशवाहा, लोजपा (आर) के श्री प्रिंस कुमार तथा हम पार्टी के श्री मनीष शर्मा उपस्थित रहे।

संयुक्त प्रेस वार्ता में नेताओं ने महागठबंधन के नेताओं द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री जी का नहीं, बल्कि पूरे देश की मातृशक्ति और भारतीय संस्कृति का अपमान है।

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के आह्वान पर इस अभद्र बयान के विरोध में दिनांक 04 सितंबर 2025, गुरुवार को सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेशव्यापी चक्का जाम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बिहार के प्रत्येक जिले और प्रमुख स्थलों पर प्रभावी रहेगा।

जिला अध्यक्ष श्री धीरज कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की स्वर्गीय माता जी के खिलाफ की गई टिप्पणी राजनीतिक मर्यादाओं की सीमा लांघने वाली है।
जेडीयू  जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपनी स्वर्गीय माता जी के संस्कारों के बल पर देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। ऐसे में उनकी माता जी का अपमान पूरे भारतीय समाज और जनमानस का अपमान है।

अंत में, नेताओं ने पुनः स्पष्ट किया कि चक्का जाम का यह कार्यक्रम केवल विरोध दर्ज कराने और जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से है। भाजपा कार्यकर्ता जिले के प्रमुख स्थानों पर सुबह से ही एकजुट होकर शांतिपूर्ण ढंग से इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!