देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

प्रदेश कांग्रेस  कमेटी एससी  तथा जिला कांग्रेस ने संयुक्त रूप से किया पत्रकार वार्ता


जहानाबाद

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी एससी विभाग एवं जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त तत्वावधान में एक प्रेस वार्ता आयोजित कि गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एससी-एसटी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरें में है। संविधान की रक्षा करना जरूरी हो गया है क्योंकि जबसे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है केन्द्र सरकार संविधान को बदलकर आर एस एस का संविधान लागू करना चाहती है। अपने संबोधन में अशोक प्रियदर्शी ने यह भी कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और भाजपा एवं चुनाव आयोग दोनों मिलकर गहन पुनरीक्षण के नाम पर बिहार में वोट को चोरी करना चाह रहा है। पैंसठ लाख जीन मतदाताओं का नाम हटाया गया उनमें दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक और युवा वर्ग शामिल हैं। इन्हीं सब को लेकर हमारे माननीय नेता राहुल गांधी एवं महागठबंधन के सभी नेताओं के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा चलाया गया जिसमें बिहार के इन सभी वर्गों का और खासकर युवाओं का जीस तरह से राहुल गांधी जी को मिला उससे भाजपा घबरा गई है।   
         उन्होंने यह भी मांग किया कि जहानाबाद जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र है और यह कांग्रेस का पुराना गढ़ रहा है इसलिए कांग्रेस एक सीट जहानाबाद में भी जरुर दे यह सभी कांग्रेसियों की मांग है।
             प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रो भुषण कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष हरीनारायण द्विवेदी, कन्हाई शर्मा, नगर अध्यक्ष सरवर सलीम, प्रो संजीव कुमार, चन्द्रीका प्रसाद मण्डल शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!