देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

नया बिहार बनाने के लिए सहयोग दें लोग : तेजस्वी-जहानाबाद के गांधी मैदान से किया अधिकार यात्रा का शुभारंभ





जहानाबाद :
        तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछले बीस साल में जदयू व भाजपा के शासन से लोग उब चुके हैं। कहा, बिना पैसे के कहीं किसी का कोई काम नहीं होता। आम लोग भाजपा शासन में भ्रष्टाचार व अपराध से परेशान हो गए हैं। उन्होने कहा कि वे अनुशासन पसंद लोग हैं। सीएम बने तो गड़बड़ी करने वाले किसी को नहीं छोड़ेंगे चाहे वह किसी भी जाति या संप्रदाय से वास्ता रखते हों। बिहार में विकास के लिए शांति व कानून का शासन स्थापित करेंगे। बिहार के लोग नया बिहार बनाने की चाहत में हैं। उन्होने कहा कि 17 महीने के अपने सत्ता में रहते उन्होने पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दिलाकर साबित कर दिया है कि वे जो करते हैं, वह करके दिखाते हैं। लेकिन उसके पहले उनके चाचा कहते थे कि नौकरी के लिए पैसे अपने बाप के पास से लाओगे। जब पांच लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दे दिया तो उनके चाचा उनकी कॉपी करने लगे और फिर वे भी नौकरी की बात करने लगे। उन्होने कहा कि एक बार फिर मैने माई-बहिन योजना के तहत महिलाओं को 25 सौ रुपए महीना देने का वादा किया है। उनके चाचा उनके देखा देखी फिर महिलाओं को दस हजार रुपए कर्ज देने की बात कह रहे हैं।
सभा स्थल पर स्थानीय विधायक सुदय यादव के खिलाफ कुछ लोग जमकर नारेबाजी करते दिखे। साथ ही विरोध को प्रदर्शित करने के लिए दर्जनों लोगों ने सुदय हटाओ, जहानाबाद बचाओ के पोस्टर भी लहराए। हालांकि तेजस्वी के आते ही माहौल पूरी तरह से अलग हो गया और फिर पार्टी कार्यकर्ता सबकुछ भूलकर तेजस्वीमय होते दिखे। हालांकि विरोध कर रहे लोगों को किसी बड़े नेता ने चुप कराने या उनका गुस्सा शांत कराने की कोशिश नहीं करते दिखे। दरअसल सुदय के खिलाफ यहां पहले से ही विरोध का माहौल बना है। उपर से कई नेता पर्दे की पीछे से आम लोगों के आक्रोश को और भड़का रहे हैं। तेजस्वी की सभा में स्थानीय विधायक का विरोध कर लोगों ने यहां से उम्मीदवार बदलने की मांग कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!