देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
निःशुल्क टीकाकरण एवं जनजागरण कार्यक्रम संपन्न

जहानाबाद
राजव्यापी रेबीज रोधी निःशुल्क टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन स्थानीय पशु पालन कार्यालय में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के मा प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पशुपालन पदाधिकारी डाॅ विनय कुमार जबकि संचालन जिला पशु शल्य चिकित्सक डाॅ अनिता कुमारी ने की।इस एक दिवसीय कार्यक्रम में जीव जंतु तथा पशु प्रेमी भारी संख्या में मौजूद रहे। निःशुल्क टीकाकरण सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। उद्घाटन के समय 40 श्वासों को टीकाकरण किया गया।
डाॅ रानी कुमारी, डाॅ स्वाति भिवानी, डाॅ विणा सिन्हा, डाॅ संतोष कुमार,डाॅ रमेश कुमार,डाॅ मृत्युंजय कुमार, डाॅ मुकेश कुमार ने भी रेबीज रोग के विषय में अपने विचार को रखा।