देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

मखदुमपुर प्रखंड के कंसारा महादलित टोली में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


मखदुमपुर (जहानाबाद)
आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनज़र जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि एवं मतदाताओं को जागरूक करने हेतु SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत मखदुमपुर प्रखंड के कंसारा महादलित टोली में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को निर्वाचन में शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु जागरूक किया गया। उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने, निर्भीक होकर मतदान करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

SVEEP अंतर्गत चलाए जा रहे इस अभियान में यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक पात्र मतदाता आगामी चुनाव में अवश्य अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।

कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका अनिता कुमारी, ब्लॉक कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश कुमार सहित  महिलाएँ एवं युवतियाँ उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!