मखदुमपुर प्रखंड के कंसारा महादलित टोली में आज महिला केंद्रित योजनाओं के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहानाबाद
कार्यक्रम का नेतृत्व बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , हुलासगंज ने की। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार एवं केस वर्कर अंजूषा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, दहेज उन्मूलन, महिलाओं की मतदान में भागीदारी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना तथा महिला सशक्तिकरण जैसी विभिन्न योजनाओं और कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने महावारी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों एवं महिलाओं के बीच महावारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया।
कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका अनिता कुमारी , एवम ब्लॉक कॉर्डिनेटर ओम प्रकाश कुमार गांव की महिलाओ, युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।