
(पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया की धुन पर जम के थिरके नन्हे मुन्ने बच्चे)
जहानाबाद
स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में स्कूली बच्चों के द्वारा नवरात्र के अवसर पर डंडियां महोत्सव का आयोजन किया गया। जिस कारण महर्षि विद्या पीठ की प्रांगण सतरंगी रोशनी, पारंपरिक वेशभूषा और डांडिया की धुन से इस तरह सजा की मानो पूरा विद्यालय नवरात्र की आराधना में डूब गया हो। कार्यक्रम की शुरूआत माता की आरती के साथ हुई। इसके उपरांत नन्हे मुन्ने बच्चे एवं शिक्षिका व बच्चों के मम्मा ने भी पारंपरिक पोशाक और रंग – बिरंगे परिधानों में सजी घंटों डांडिया खेली।
इस मौके पर निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के बीच नवरात्रि के अवसर पर आयोजित है,वहीं विद्यालय प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहीं कि भारतीय सभ्यता और संस्कृति की विश्व में विशिष्ट पहचान है। श्रद्धालु भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा करते हैं। माता दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत एवं नारी शक्ति का प्रतीकहै ।इस अवसर पर विद्यालय निदेशक साकेत रौशन के अलावा प्राचार्य सोनाली शर्मा, शिक्षिका श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, ब्यूटी कुमारी, शिक्षक हिमांशू राज, आदित्य कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।