Uncategorizedदेशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों को आज दी गई अगस्त माह के पेंशन की सौगात




जहानाबाद

माननीय मुख्यमंत्री बिहार के द्वारा विगत 21 जून को सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारियों की पेंशन की राशि को ₹ 400 से बढ़कर ₹1100 रुपए करने की घोषणा की गई थी ।11 जुलाई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पहली बार जून माह की बढ़ी हुई पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से वृद्ध जनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा अपने संबोधन में पेंशनधारियों को जानकारी दी गई थी कि अब हर माह 10 तारीख को पेंशनधारी विगत माह का पेंशन ₹1100 प्रति माह की दर से प्राप्त कर सकेंगे ।इस कड़ी में आज 10 सितंबर 2025 को माह  अगस्त 2025 की पेंशन की राशि पेंशनधारियों के खाते में अंतरित की गई। इस  कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पेंशनधारी शामिल हुए।
          जहानाबाद जिला में मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित ,ग्राम प्लेक्स सभागार में आयोजित की गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी, श्रीमती अलंकृता पांडे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी के द्वारा  इस संकल्प को दोहराया गया कि वृद्धजनों ,दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जोड़ने के लिए तत्परता से प्रयास किया जा रहा है एवं आगे भी यह जारी रहेगा। किन्हीं के पेंशन में किसी कारणवश बाधा उत्पन्न हुई है तो उसके भी निवारण के लिए जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा कार्यान्वयन किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला के 1,34,000 से ज्यादा पेंशनधारियों के अगस्त माह के पेंशन की प्राप्ति पर बधाई भी दी गई।
      इस कार्यक्रम में  सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा ,श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि जिला में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन के 33165 वृद्ध जनों हेतु  ₹ 36540900, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन के 5031 पेंशनधारियों हेतु ₹5554100, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन के 261 पेंशनधारियों हेतु ₹287100, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन  योजना के 62696 पेंशनधारीय हेतु ₹69795600, राज्य लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 16445पेंशनधारियों के लिए ₹18192000, बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 16968 पेंशन धारी के लिए  ₹ 18735400सहित कुल 134566 पेंशनधारियों के लिए 14 करोड़ 91 लाख 5 हजार 1 सौ  रुपए की राशि पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है। उनके द्वारा सभी पेंशनधारियों को माह अगस्त 2025 का पेंशन प्राप्त करने पर बधाई दी गई।

      *बुनियाद केंद्र की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई:*
*  समाज कल्याण विभाग के महत्वपूर्ण सेवाओं में वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं के लिए बुनियाद केंद्र के द्वारा केंद्र एवं संजीवनी वैन के माध्यम से क्षेत्र में भी चलंत सेवा से निःशुल्क फिजियोथैरेपी, नेत्र जांच ,उज्जवल दृष्टि योजना के तहत चश्मा का लाभ, श्रवण जांच, परामर्शन का लाभ दिया जा रहा है।
*  आज इस कार्यक्रम में 20 लोगों को उज्जवल दृष्टि योजना के तहत निःशुल्क चश्मे का वितरण  उप विकास आयुक्त , डॉ प्रीति के द्वारा किया गया।
* साथ ही फिजियोथैरेपी की सेवाएं भी बुनियाद केंद्र पर प्रदान की गई।

          मुख्य कार्यक्रम स्थल पर सहायक निदेशक ,जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती पूनम कुमारी ,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,आईसीडीएस ,श्रीमती रचना, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जहानाबाद ग्रामीण, श्रीमती रेणु कुमारी, जिला प्रबंधक, बुनियाद केंद्र, श्रीमती अन्नू कुमारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!