देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

किसान परिवार की बेटी बनी सफलता की मिसाल




बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना से चंचला ने पाया मुकाम



कुर्था (अरवल) कहते हैं हिम्मत और मेहनत के सामने कठिन से कठिन परिस्थितियाँ भी हार मान लेती हैं। अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र के महदीपुर गाँव की बेटी चंचला कुमारी ने इसी बात को सच कर दिखाया है पिता के असमय निधन और घर की आर्थिक तंगी के बावजूद चंचला ने पढ़ाई का सपना नहीं छोड़ा। उन्होंने वर्ष 2016 से 2019 तक आर.सी.एस कॉलेज कुर्था से बी.ए की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान आर्थिक संकट गहराया तो जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र अरवल ने उन्हें सहारा दिया बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चंचला को ₹1,08,000 हज़ार की राशि मिली। इसी सहयोग से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गईं उनकी मेहनत रंग लाई और वर्ष 2025 में चंचला ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर ली। आज वे CRPF कैम्प, मोकाम  में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं और हर महीने लगभग ₹35,000 महीना मिल रही हैं खास बात यह है कि उन्होंने सरकार से ली गई राशि को ब्याज सहित समय पर वापस भी कर दिया चंचला ने संदेश देते हुए
कही की  मेहनत से सब कुछ पाया जा सकता है परिस्थिति चाहे कैसी भी हो उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ने सचमुच एक किसान परिवार की बेटी को आत्मनिर्भर और सफल बनाया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत बहुत धन्यवाद देते है कि बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागु किये ईस योजना से गरीब परिवार के  बच्चों आगे की तैयारी में पैसा बाधा नही बने सरकार गरीब बच्चों के लिए पूरी व्यवस्था कर रही है ताकि हर क्षेत्र में आगे बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!