किंजर में कुर्था विधानसभा एनडीए गठबंधन का सम्मेलन संपन्न


रिपोर्ट, संजय सोनार
किंजर , अरवल : वर्ष 2005 से पहले और 2005 के बाद का बिहार कैसा था और अब कैसा है इसका आकलन कर ले तो बहुत कुछ आपको हकीकत का पता चल जाएगा उस वक्त मोबाइल चार्ज करने के लिए किंजर के लोगों को मात्र जनरेटर का सहारा लेना पड़ता था आज दिन और रात में सुचारू रूप से बिजली रहती है उक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को किंजर खेल मैदान में एनडीए गठबंधन के कुर्था विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा कि पहली बार जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने प्राथमिक शिक्षा की समीक्षा की तो पता चला कि 35 लाख बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह जाते हैं तब उन्होंने तीस हजार प्राथमिक विद्यालय का सृजन करवाया पुराने विद्यालयों का भवन बनवाया और शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल भेजवाने का काम किया उन्होंने कहा कि जब से नीतीश जी बिहार में और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने सत्ता संभाली है तब से बिहार में बिहार का कोई बिरादरी कोई धर्म कोई ऐसा घर बाकी नहीं है जिस घर में सरकार की सुविधा नहीं जा रही है उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी और जो लोग हमें वोट नहीं देते हैं उनके घरों में भी सरकारी सुविधा देने का काम बिहार सरकार बिना भेदभाव की करती है वहीं महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए जीविका के तहत कई तरह के लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि अब हर पंचायत मुख्यालय में एक-एक विवाह मंडप बनाया जाएगा जिसकी जिम्मेवारी जीविका दीदी को ही सौंप जाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि 26 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत बिहार के हर एक परिवार को ₹10000 रोजगार की शुरुआत करने के लिए मिलेगा लेकिन इसके लिए जीविका समूह से जुड़ना होगा वही सम्मेलन में शिवहर लोकसभा क्षेत्र से जदयू संसद सदस्या लवली आनंद ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुर्था की धरती को नमन करती हूं उन्होंने कहा कि एनडीए की पूंजी अनुशासन है हमें हर हालत में अनुशासित रहना है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव में जाएं और बताएं कि विकास पुरुष नीतीश कुमार ने बिहार में और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जितना काम किया है वह अकल्पनीय है आप सभी कार्यकर्ता एनडीए के किसी भी प्रत्याशी को जिन्हें सिंबल मिलता है उन्हें बगैर किसी भेदभाव के भारी मतों से जीता कर विधानसभा भेजने का काम करें वही बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने कहा कि हम सभी एनडीए के पांचो घटक दल पांडव की तरफ काम करें जो भी उम्मीदवार कुर्था से आएगा उसे भारी मतों से विजई बनाने का काम करेंगे विधानसभा सम्मेलन को वजीरगंज के विधायक विजेंद्र सिंह हम के जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा रालोमों के जिला अध्यक्ष रविंद्र राम शिक्षाविद सह जदयू नेता डॉक्टर परमानंद सिंह सत्येंद्र कुशवाहा जदयू के चाँद मलिक जदयू के प्रोफेसर शंभू सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजनी कुमार राजू रालोमो के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू वर्मा राजकिशोर वर्मा जदयू के प्रदेश नेता जितेंद्र पटेल जदयू के रिंकू कुमारी भाजपा के संजीत कुमार सिंह करपी मंडल अध्यक्ष भरत कुमार यादव हम के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर शशी कुमार एलजेपीआर के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र रंजन कुर्था के पूर्व प्रत्याशी भुवनेश्वर पाठक जदयू छात्र नेता उत्तम कुशवाहा जदयू महासचिव सुनील कुमार सिंह जिला सचिव जदयू गुड्डू कुमार सिंह भाजपा नेता चंदन सिंह नीतीश कुमार सिंह कुर्जी कुमार सहित भारी संख्या में एनडीए के सभी घटक दलों के प्रखंड स्तरीय जिला स्तरीय नेता मौजूद थे सभा की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने की वहीं मंच का संचालन जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश यादव ने की आगत सभी अतिथियों को जदयू जिला अध्यक्ष के द्वारा अंग वस्त्र बुके मोमेंटो देखकर स्वागत किया गया वहीं एनडीए गठबंधन की ओर से 101 किलो का माला पहनाया गया।