किड्जी स्कूल के बी रोड में धूमधाम से हुआ दुर्गापूजा सेलिब्रेशन

जहानाबाद
दुर्गा पूजा आते ही बच्चों के मन में भी खुशियां उत्पन्न होने लगती है और यही खुशियां दिख रही थी जहानाबाद के खान बहादुर रोड में अवस्थित किडजी स्कूल में जहां बच्चों का उमंग देखकर बन रहा था हाथ में डांडिया के स्टिक लेकर बच्चे खूब झूम रहे थे साथ ही साथ बच्चों के साथ विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी इस पल का खूब आनंद उठा रहे थे किडजी स्कूल में सबसे पहले पूरे विधि विधान के साथ विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम सिंह सोढ़ी प्रिंसिपल आराध्या कुमारी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना की एवं इस अवसर पर बच्चों को दुर्गा पूजा का महत्व बताया गया बच्चों को बताया गया।
माहौल काफी खुशनुमा था बच्चे डायरेक्टर शिक्षिकाएं सभी ने बच्चों के साथ मिलकर डांडिया गरबा खेलते हुए खुशियां मनाई इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर प्रेम सिंह सोढ़ी ने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और बच्चों को एंजॉय के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की बात कही।।।। इस अवसर पर बच्चों की खुशियां देखते बन रही थी सभी बच्चे काफी खुश एवं प्रफुल्लित होकर झूम रहे थे।।।।
