खेल मैदान घोषी में आयोजित हुआ एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन

घोषी (जहानाबाद)
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोसी खेल मैदान के प्रांगण में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार तथा जहानाबाद के कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री डा संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में विकास की गंगा बह रही है. उन्होंने सरकार की उपलब्धि को गिनायी. उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए 10 हजार रुपये मिलने से जीविका दीदी आत्मनिर्भर बनेंगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में कृषि, मछली, अंडा उत्पादन, बिजली, शिक्षा, पेयजल, महिला आरक्षण समेत प्रत्येक क्षेत्र में विकास हुआ है. उन्होंने महिलाओं को आरक्षण देकर तथा रोजगार से जोड़कर आर्थिक तंगी को दूर करने की बातें कहीं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारी मतों से प्रत्याशी को जिताने तथा पुनः नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की. वहीं, परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार गड्ढा के रूप में मिला था. उन्होंने विकास की गति को बढ़ाते हुए सभी खाई को मिटाया ।आज मुख्यमंत्री द्वारा बिहार की दशा व दिशा में परिवर्तन किया गया. बिहार में कानून का राज लागू किया गया. हिंदू-मुस्लिम एकता को कायम किया गया. महिलाओं को रोजगार व आरक्षण देकर घर से सदन तक पहुंचाया गया. छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं दी गयीं. उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट कार्ड पर ऋण माफ किया गया. खास कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से मिलने वाली महिलाओं के लाभ के संदर्भ में जानकारी साझा की. उन्होंने विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपील की. मंत्री मोतीलाल प्रसाद ने नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हुए विकास के संदर्भ में विशेष रूप से चर्चा की. उन्होंने कहा कि पीएम-सीएम की जोड़ी बिहार का विकास करने में जुटी है. विपक्ष के लोग योजना गिना रहे हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस वर्ष के चुनाव में किसी विपक्ष द्वारा कुछ भी लालच दिया जाये, उसमें नहीं आना है
वहीं मंत्री मोतीलाल प्रसाद, विधान पार्षद अनिल कुमार शर्मा, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, लोजपा नेत्री इंदु कश्यप, हम नेता राजेश रंजन ने विपक्ष पर जोड़दार हमला बोलते हुए कहा कि आप लोग एकजुट होकर एनडीए के प्रत्याशी को जिताकर फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने में जुट जाए।कार्यक्रम के अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज शर्मा ने किया जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने निभाया। कार्यक्रम में पांचो दलों के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा,प्रिंस राज,पिंटू कुशवाहा, राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, रहे।
