कामरेड कैलाश उर्फ जनक उर्फ शास्त्री जी अमर रहे

जहानाबाद
कामरेड कैलाश पासवान भाकपा माले के 80 दशक के कार्यकर्ता थे। जीवन पर्यन्त माले के साथ जुड़े रहे ।इनका गांव हुलासगंज प्रखंड के रुस्तमपुर में था इनका उम्र 86 वर्ष था ।पैर फिसल जाने से गिर पड़े थे जिससे इनकी जांघ की हड्डी टूट गई थी ।आज 28 सितंबर को पूर्वाहन 3:00 बजे (रात्रि )ये अंतिम सांसे ली ।
मृत्यु की खबर सुनकर जहानाबाद जिला सचिव रामाधार सिंह नालंदा जिला सचिव सुरेंद्र राम नालंदा जिला कमेटी के सदस्य उमेश पासवान अशोक कुमार महेंद्र प्रसाद शत्रुघ्न प्रसाद के साथ-साथ हुलासगंज माले प्रखंड कमेटी सचिव प्रभात कुमार के साथ साथ प्रखंड कमेटी के सदस्य उद्रेश पासवान दिलीप बिंद अवधेश पंडित साहित गांव इलाके से सैकड़ों महिला पुरुष इक्ट्ठा हो गए।
इनके पार्थिव शरीर को फतुहा में अग्नि को समर्पित करने जाने के पूर्व गांव में इन्हें पार्टी का झंडा प्रदान किया गया , एक मिनट मौन रह कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सबों ने पुष्प अर्पित किया।
गांव से निकलने के क्रम में सैकड़ो महिला पुरुष अंतिम विदाई में अर्थी के साथ शामिल हुए।संपूर्ण कार्य क्रम का संचालन जिला सचिव रामाधार सिंह ने किया।
एक दूसरी दुखद घटना को सुन कर जिला सचिव रामाधार सिंह प्रखण्ड सचिव प्रभात कुमार शौकीन यादव आदि कार्यकर्ता हुलासगंज प्रखंड के दावथू गांव पहुंचे जहां 21 वर्षीय अविवाहित नौजवान आकाश कुमार को गंभीर बीमारी के कारण25 सितंबर की मृत्यु हो गई थी ।उपस्थित गांव एवं आए हुए नेताओं के साथ परिजनों से मिलकर अपने आपको उनके दुख के साथ अपने आप को साझा किया।
