जन सुराज की सरकार बनी तो हर बुजुर्ग को दो हजार रुपए मासिक सम्मान राशि : डॉ. अभिराम शर्मा

जहानाबाद।
जहानाबाद नगर परिषद के वार्ड नंबर पांच में जन सुराज पार्टी के बैनर तले सोमवार को बिहार बदलाव सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता व जहानाबाद से संभावित उम्मीदवार डॉ. अभिराम शर्मा ने कहा कि आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में अगर जन सुराज पार्टी सत्ता में आई तो हर बुजुर्ग को दो हजार रुपए मासिक सम्मान राशि मिलेगी। इस बार छठ के बाद लोगों को रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में पलायन नहीं करना पड़ेगा। उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की तेरह करोड़ जनता से यह वादा किया है। परिवार लाभ कार्डधारक महिलाओं को रोजगार के लिए कम ब्याज पर पूंजी दी जाएगी। इससे गरीबों के घरों की आर्थिक हालात बदलेंगे।
मालूम हो कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बिहार बदलाव सभा कर रहे हैं। जहानाबाद के गांधी मैदान में आगामी 21 सितंबर को दोपहर 12 बजे प्रशांत किशोर एक महती सभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
इस मौके
सभा में डॉ. अभिराम शर्मा ने कई महिलाओं और पुरुषों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सम्मानित होने वालों में आशा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी, कुंती देवी सहित आसपास के इलाके की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। सभा का संचालन सचिव प्रशांत यादव ने किया।