जिले में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

जहानाबाद
जहानाबाद जिले के मोदनगंज एवं मखदुमपुर प्रखंड सहित नगर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नागरिकों को, विशेषकर महिलाओं को, मतदान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
अभियान के तहत सभी परियोजनाओं में आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा आम नागरिकों को उनके मताधिकार से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्हें यह भी बताया गया कि कैसे प्रपत्र 6, 7 एवं 8 के माध्यम से निर्वाचन नामावली में अपना नाम जुड़वाया जा सकता है, त्रुटियों को सुधारा जा सकता है । इससे मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहायता मिल रही है।
इस अवसर पर सेविका एवं।सहायिकाओं द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनें। मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जहानाबाद जिले में मतदान प्रतिशत को और अधिक बढ़ाना तथा सभी नागरिकों को “स्वस्थ लोकतंत्र की पहचान – शत प्रतिशत मतदान” के संकल्प से जोड़ना है।