देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद प्रखंड के अंबेडकर नगर में महिला केंद्रित योजनाओं एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

**
जहानाबाद
जहानाबाद प्रखंड के अंबेडकर नगर महादलित टोली में आज महिला केंद्रित योजनाओं एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेणु कुमारी ने की। इस अवसर पर जेंडर स्पेशलिस्ट शैलेश कुमार तथा जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम प्रियंका सिंह ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह निषेध, दहेज उन्मूलन, महिलाओं की मतदान में भागीदारी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, घरेलू हिंसा अधिनियम, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना तथा महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, रेणु कुमारी ने महावारी स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों एवं महिलाओं के बीच महावारी स्वच्छता प्रबंधन किट का वितरण किया। साथ ही उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।

कार्यक्रम में महिला प्रवेक्षिका संजू कुमारी, कंचन कुमारी, बंदना कुमारी एवं कोमल कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!