देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जहानाबाद में ज्ञान गुहार अक्षर रत्न सम्मान समारोह कल हिंदी दिवस पर जिले में दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा



जहानाबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर ज्ञान गुहार अक्षर रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। नागरिक विकास मंच द्वारा आयोजित इस समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी सहित जिले में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके श्री अरुण कुमार सिंह(पूर्व मुख्य सचिव, झारखंड ) ,संतोष कुमार मल्ल(प्रधान सचिव, जल संसाधन विभाग, बिहार)सहित कई प्रसिद्ध लोग शामिल होंगे। जिले में ज्ञान गुहार संपूर्ण साक्षरता अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 में  ऐसे समय में तत्कालीन डीएम श्री अरुण कुमार सिंह(पूर्व मुख्य सचिव झारखंड )के द्वारा ही की गई थी जब पूरा जिला हिंसा और उग्रवाद की आग में जल रहा था। जिसका परिणाम यह हुआ कि जहानाबाद जिला साक्षरता में 33 वें स्थान से 7 वें स्थान पर पहुंच गया।
कार्यक्रम का आयोजन नागरिक विकास मंच,जहानाबाद के द्वारा किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता शिक्षाविद एसके सुनील करेंगे जबकि इस पूरे कार्यक्रम की रूप रेखा वरीय पत्रकार संतोष श्रीवास्तव के द्वारा तय की गई है और उनके संचालन में ही यह समारोह आयोजित किया जा रहा है। वे शुरू से ही इस साक्षरता अभियान से जुड़े भी रहे हैं। कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर साहित्यकार और साक्षरता से जुड़े कर्मी भी शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!