जहानाबाद को माननीय मुख्यमंत्री की दो सौगात – संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन का शिलान्यास, हुलासगंज में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन का उद्घाटन




जहानाबाद
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कर-कमलों द्वारा पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर जहानाबाद जिले को दो महत्वपूर्ण सौगातें प्राप्त हुईं।
माननीय मुख्यमंत्री ने अपने कर-कमलों से जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन, जहानाबाद का शिलान्यास तथा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन, हुलासगंज का उद्घाटन वीसी के माध्यम से किया।
जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र भवन की स्वीकृत राशि 10.9435 करोड़ रुपये है। यह भवन जिले में विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन, अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण तथा संसाधनों के केंद्रीकरण का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। इससे जिले में प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता और दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
वहीं, हुलासगंज में स्थापित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय भवन, जिसकी स्वीकृत राशि 1,11,79,286 रुपये है, ग्रामीण अंचलों में पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। इस चिकित्सालय से पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा तथा दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय की उपस्थिति में ग्राम प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी तथा जिला मत्स्य पदाधिकारी के साथ लाभार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।