जहानाबाद के खेल भवन में आयोजित हुआ ” अस्मिता महिला भारोत्तोलन सिटी लीग”

जहानाबाद
भारतीय खेल प्राधिकरण एवं भारतीय भारतोलन महासंघ के दिशा निर्देश से बिहार भारोत्तोलन संघ द्वारा जहानाबाद के खेल भवन सह व्यायामशाला में आज दिनांक 13 सितंबर को ” अस्मिता महिला भारोत्तोलन सिटी लीग ” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्रीमती पूनम कुमारी एवं बिहार भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा के द्वारा किया गया। इस दौरान बिहार भारोत्तोलन संघ के सचिव उपेंद्र कुमार, राज्य भारोत्तोलन संघ के विकास समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी, जहानाबाद जिला भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सह भारतीय भारोत्तोलन संघ की कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर शिप्रा सोनी, उपाध्यक्ष पंकज कुमार कोषाध्यक्ष अंशु कुमार, तथा जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव सह खेलो इंडिया कोच गिरिजेश कुमार मौजूद रहेl
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ने अस्मिता महिला भारोतोलन लीग में भाग ले रहे खिलाड़ियों को जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे के शुभकामना संदेश से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि जहानाबाद जिला भारोतोलन के क्षेत्र में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर भी विजेता खिलाड़ी तैयार कर रहा है ।इसमें जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के प्रयासों के बारे में भी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के द्वारा बताया गया। साथ ही उनके द्वारा श्री गिरिजेश कुमार के देखरेख मे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खेलो इंडिया स्माल सेंटर की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि आज के इस लीग से न केवल महिला खिलाड़ियों में खेल के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा बल्कि इस तरह के आयोजनो से राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के संवर्धन को नई दिशा मिलेगी तथा जिले एवं राज्य को गौरवान्वित होने के अवसर मिलेंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर 1 एवं 2 के रेफरी मौजूद रहे, जिसमे राष्ट्रीय स्तर 1 रेफरी श्री उपेंद्र कुमार, राष्ट्रीय स्तर 2 रेफरी में अभय सुंदर, मुकेश कुमार, डॉ. शिप्रा सोनी, जसू कुमारी, जिया कुमारी, कानन कुमारी, अमरजीत कुमार, अंशु कुमार, गोपाल खत्री और गिरिजेश कुमार ने इस स्पर्धा के टेक्निकल ऑफिशियल की भूमिका निभाई।
आज की प्रतियोगिता यूथ, जूनियर और सीनियर तीन वर्गों में आयोजित की गई:
*युवा वर्ग में ,*
44 किलो भार वर्ग में क्रमशः लक्ष्मी कुमारी, कोमल कुमारी एवं राखी कुमारी
48 किलोग्राम वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी, संजना कुमारी एवं कोमल कुमारी
53 किलोग्राम भार वर्ग में दिव्या रंजन,
63 किलोग्राम वर्ग में अंशु कुमारी
77 किलोग्राम वर्ग में ,मोनिका शर्मा एवं अमृता शर्मा विजेता रहे।
*जूनियर वर्ग में :*
48 किलोग्राम भार वर्ग में कुमकुम कुमारी, रिंकी देवी, काजल कुमारी,
58 किलोग्राम भार वर्ग में श्रेया चंद्र एवं विभा कुमारी,
77 किलोग्राम भार वर्ग में कृतिका राय विजेता रही।
*सिनियर वर्ग में:*
53 किलोग्राम भार वर्ग में कंचन कुमारी,
58 किलोग्राम भार वर्ग में सपना कुमारी विजेता रही।
इस लीग के आयोजन के दौरान वैष्णवी डायग्नोस्टिक सेंटर जहानाबाद के सहयोग से खिलाड़ियों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिससे खिलाड़ियों को मुफ्त जांच का लाभ मिल सका।
इस अवसर पर जिले के कई पदाधिकारी गण, मीडिया कर्मी, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे.
