देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

जीवन के संघर्षों से लड़ना सिखाते हैं शिक्षक… शकील

(उपाध्यक्ष स्काउट- गाइड)।
आज दिनांक 5 सितंबर 2025 को कायनात इंटरनेशनल स्कूल काको में भारत रत्न से सम्मानित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म जयंती पर भारत स्काउट और गाइड ने उपाध्यक्ष शकील अहमद काकवि की अध्यक्षता में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया सर्वप्रथम सम्मान समारोह का शुभारंभ स्काउट और गाइड प्रार्थना से प्रारंभ की गई इसके बाद सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र को सैल्यूट कर स्काउट- गाइड ने अभिवादन किया, इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार, शिक्षक रवीश कुमार के साथ विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
वहीं जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट- गाइड की भूमिका शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत हैं, जिसमें उपाध्यक्ष शकील अहमद काकवी सर का मार्गदर्शन सदैव नैतिकता, ईमानदारी और सेवा भावना की ओर प्रेरित करता है।
वही श्री उपाध्यक्ष महोदय ने कहा की जन्म से लेकर जीवन के संघर्षों में जीने का तरीका सीखने में जिनकी भूमिका रही है वैसे सभी शिक्षकों को बधाई देते हैं और भारत स्काउट- गाइड द्वारा सम्मानित करने की परंपरा समाज में सकारात्मक संदेश दे रहा है, जो इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!