देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

हर मतदाता, हर वोट की अहमियत पर जोर


जहानाबाद
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में निरंतर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में आज दिनांक 12 सितम्बर 2025 को मोदनगंज परियोजना अंतर्गत चरुई गाँव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ-साथ आंगनवाड़ी सहायिका, सेविका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, मोदनगंज ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इसी क्रम में जहानाबाद ग्रामीण परियोजना क्षेत्र के मोहनपुर गाँव में भी मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया गया, जहाँ ग्रामीणों को  बाल विकास परियोजना पदाधिकारी जहानाबाद ग्रामीण श्रीमती रेणु कुमारी द्वारा निर्वाचन आयोग की विभिन्न सुविधाओं एवं मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि सभी योग्य मतदाता आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!