देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

गायत्री परिवार के युवा शाखा के द्वारा राजदानी हनुमान मंदिर में किया गया वृक्षारोपण


जहानाबाद
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार जहानाबाद की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ के द्वारा लगातार 226वें रविवासरीय साप्ताहिक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन काको प्रखंड के रामदानी स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण एवं पौधों का पूजन कर किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य संजय कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदूषण से पर्यावरण असंतुलित होता जा रहा है।इस प्रदूषण को रोकने का सबसे सरल उपाय अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाकर उसकी देखभाल करना है।वृक्षारोपण समय की मांग है,युग धर्म है।
              इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के रंगेश कुमार,शिशुपाल सिंह,भारती जी एवं मंदिर के महंत सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!