एनडीए कार्यकर्ताओं के मनोबल से मखदुमपुर विधानसभा में हमारी जीत सुनिश्चित – विजय कुमार सिन्हा

मखदुमपुर (जहानाबाद)
आज दिनाँक 08 सितम्बर 2025 को मखदुमपुर विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन मखदुमपुर बस स्टैंड परिसर में भाजपा जहानाबाद जिलाध्यक्ष धीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एनडीए के आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के निष्ठा एवं श्रम के बल पर ही बिहार में एनडीए की रामराज्य वाली शासन है। जिस सुख, चैन एवं समृद्धि से हम बिहारवासी जीवन जी रहे हैं उसे बरकरार रखने के लिए हम सभी को अगले महीने हो रहे विधानसभा चुनाव में जीजोर से मेहनत कर मखदुमपुर से एनडीए प्रत्याशी को जीताकर बिहार में सरकार लाना है। सम्मेलन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, लोजपा (रामविलास) जिला पर्षद अध्यक्ष रानी चौधरी , हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, रालोमो के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राम समेत एनडीए के कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और मंत्री जयंत राज ने अन्य घटक दलों के नेताओं के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने नेताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और नारेबाजी से पूरे वातावरण को जोशपूर्ण बना दिया।
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर पूरा करती है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार की बदौलत बिहार आज नक्सलवाद की छाया से मुक्त होकर विकास और शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है।
सिन्हा ने कहा, “जहानाबाद की धरती ने कभी हिंसा और नरसंहार का दौर देखा है, लेकिन आज का बिहार विकास और शांति की नई पहचान बना है। नक्सलवाद-मुक्त जिलों का जिक्र इस सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2025 के मिशन को सफल बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाएं।
भवन निर्माण मंत्री जयंत राज ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में रहते राजद नेताओं ने नौकरियों के नाम पर गरीबों से जमीन तक लिखवा ली। आज वही लोग विकास की बातें कर रहे है।
सम्मेलन में पूर्व सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, विधानसभा सदस्य अमरेंद्र प्रताप सिंह बिहार विधान परिषद सदस्य अनिल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र पासवान जी,भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, हम पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, लोजपा (रामविलास) जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार, रालोमो जिला अध्यक्ष पिंटू कुशवाहा सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

