देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

देश का Gen-Z राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ : गोपाल शर्मा


जहानाबाद
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश में छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया है। इस जीत पर जहानाबाद जिले के कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया और मिठाई बाँटकर अपनी खुशी का इज़हार किया।

विभाग संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में हुए छात्र संघ चुनाव के परिणाम यह दर्शाते हैं कि देश का Gen-Z वर्ग राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक विश्वविद्यालय का चुनाव नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय में राष्ट्र की दिशा और दशा तय करने वाले युवाओं की सोच को भी प्रकट करता है। 
इस अवसर पर विभाग संयोजक ने छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आर्यन मान, सचिव कुणाल चौधरी एवं सह सचिव दीपिका झा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह टीम न केवल दिल्ली विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाएगी, बल्कि देशभर के छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। विभाग संयोजक गोपाल शर्मा ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि चुनाव प्रचार के दौरान पूर्वांचल के छात्रों को एकजुट करने में उनकी और उनके साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूर्वांचल के छात्रों ने जिस तरह से एकता का परिचय दिया, उससे चुनाव परिणामों में निर्णायक बदलाव आया। दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली इस प्रचंड जीत की खुशी जहानाबाद तक भी पहुँची। आज एबीवीपी जहानाबाद जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ विजय जुलूस निकाला और मिठाइयाँ बाँटकर इस जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर कॉलेज अध्यक्ष नारायण जी, अंकित कुमार, अमन कुमार, धीरज कुमार, बालमुकुंद, गौतम कुमार,अभिषेक, अनमोल कुमार एवं रफ्तार यादव समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!