देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

डायट ढोगरा मे हुआ वृक्षारोपण


हुलासगंज (जहानाबाद)
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुलासगंज प्रखंड के डायट ढोंगरा  में किया गया। मौके पर उपस्थित प्राचार्य डॉ. मोईनुद्दीन खान ने कहा कि पेड़ हमारे लिए प्रकृति के उदार उपहार की तरह हैं। वे जीवन को गति देने और यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ करते हैं कि सब कुछ संतुलन में रहे।कम से कम पेड़ होने की समस्या के साथ-साथ इसके साथ आने वाली अन्य सभी चुनौतियों को ठीक करने के लिए हम क्या कर सकते हैं।पेड़ तापमान को नियंत्रित करने और बारिश के लिए मौसम को बिल्कुल उपयुक्त बनाने में मदद करते हैं।
        इस पावन अवसर पर डायट के व्याख्याता राकेश कुमार, प्रशांत भास्कर,गायत्री परिवार के रंगेश कुमार, बचन देव कुमार,कौशल कुमार,शिशुपाल सिंह, मनोज मिश्रा, सुनील कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!