देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर ई रामजी गौतम ने जहानाबाद में किया विशाल जनसभा को संबोधित



*“बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, किया बसपा की सरकार बनाने की अपील*

जहानाबाद, 14 सितम्बर।
       बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेशनल कोऑर्डिनेटर सह राज्यसभा सांसद ई रामजी गौतम ने रविवार को “बहुजन हिताय जागरूकता यात्रा” के दौरान जिले के अब्दुल बारी नगर भवन में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर हजारों की संख्या ने जुटे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर इस दौरान केंद्रीय प्रदेश प्रभारी नर्मदा प्रसाद अहिरवार, एडवोकेट सुरेश राव, उमाशंकर गौतम, प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो भी मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए रामजी गौतम ने कहा कि यह यात्रा केवल चुनावी राजनीति का हिस्सा नहीं है, बल्कि समाज के दबे-कुचले, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग और वंचित तबकों को जागरूक करने का एक आंदोलन है।




उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी का उद्देश्य सदैव बहुजन समाज के उत्थान और उनके अधिकारों की रक्षा करना रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस चुनाव में जनता को विशेष सावधानी बरतनी होगी। रामजी गौतम ने चेतावनी दी कि कांग्रेस, बीजेपी और उनकी सहयोगी पार्टियां हमेशा से जातिवादी मानसिकता से ग्रसित रही हैं और उनके शासन में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हुआ है। इन दलों ने कभी भी समाज के कमजोर तबकों के वास्तविक विकास की दिशा में ईमानदारी से काम नहीं किया।

बसपा नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मायावती जी की सरकार के दौरान क़ानून-व्यवस्था का बेहतर उदाहरण देखने को मिला, जहाँ हर वर्ग को सम्मान मिला और किसी भी धर्म या समुदाय के बीच दंगे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि यही बहुजन समाज पार्टी की असली ताकत है और बिहार में भी बसपा सरकार बनने पर हर वर्ग को न्याय और सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। सभा में मौजूद जनता से रामजी गौतम ने अपील की कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर सत्ता में लाएँ।






मौके पर सेक्टर इंचार्ज ई सुनेश कुमार, प्रदेश महासचिव व्यास मुनि दास, जिलाध्यक्ष सुभास कुमार, जिला प्रभारी रामलखन चौधरी जिला महासचिव अर्जुन दास समेत विधानसभा कमिटी, प्रखंड कमिटी के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!