बलात्कार पीड़ित देवरा अनंत पुर के बच्ची को न्याय दो

जहानाबाद
भाकपा माले जिला कार्यालय से मांले एवं एपवा के संयुक्त बैनर से मार्च निकलकर अरवल मोड़ पर जाकर सभा में तब्दील हो गई।
ज्ञातव्य हो कि मोदनगंज प्रखंड के देवरा अंतपुर गांव की एक नाबालिक बच्ची, संध्या 7:00 बजे अपने घर से निकलकर गांव से उत्तर सौच के लिए गई थी ,बच्ची को अकेला जान गांव के ही साहुल बिंद ने धर दबोचा तथा उसके साथ बलात्कार किया ,,जब बच्ची बेहोश हो गई तो उसे छोड़कर फरार हो गया। देर होने पर उनके परिजन लोग खोजने के लिए निकले सड़क के किनारे बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी तथा उसके गुप्तांग से रक्त का परवाह जारी था । हला सुनकर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए
,112 नंबर पर पुलिस की सूचना दी गई।
आज चौथा दिन हो गया है परंतु अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बलात्कारी बाहर है,जबकि बच्ची अभी भी जहानाबाद महिला अल्पाहार गृह में बंद है ,कल तक उनके परिजनों से सूचना जो प्राप्त हुई है अभी भी गुप्तांग से रक्त का प्रवाह जारी है।
मार्च एवं सभा का नेतृत्व भाकपा माले जिला कमेटी के सदस्य तथा एपवा जिला संयोजिका रेणु देवी ,माले एवं खेत ग्रामीण मजदूर सभा के नेता प्रदीप कुमार, नेत्री रिंकी देवी, संजू देवी ,ननकी देवी ,फुल कुमारी ,माधुरी फुलकुमारी , लक्ष्मीनिया, दुलारी , मालती एवं रेशमा देवी तथा सत्येंद्र रविदास ,राकेश कुमार, भागीरथ मांझी ,रामेश्वर मांझी ,दीपक चंद्रवंशी, भरत दास ,उदय पासवान एवं कामेश्वर बिना कर रहे थे।
