देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 हेतु लेखा संधारण हेतु राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न

जहानाबाद
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के निमित्त चुनाव प्रचार के क्रम में उपयोग की जाने वाली विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं का बाज़ार मूल्य निर्धारण हेतु आज दिनांक 26 सितम्बर 2025 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला अंतर्गत सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण के साथ दर वार्ता बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री यदुवंश, राज्य कर संयुक्त आयुक्त द्वारा की गई। साथ ही कोषांग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
यह बैठक पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर सम्पन्न की गई।
