देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत जिला पदाधिकारी ने की सुनवाई

जहानाबाद
जिले में पारदर्शी और समयबद्ध प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे द्वारा आज दिनांक 25 सितम्बर, 2025 को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ मे लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अपीलीय मामलों की सुनवाई की गई। इस सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 18 मामलों पर विचार किया गया और 06 मामलों का तत्काल निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया।
सुनवाई में सभी विभागीय पदाधिकारी एवं परिवादीगण उपस्थित रहे।
