देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़
भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क विधिक परामर्श का किया गया आयोजन

।
जहानाबाद
भाजपा विधि प्रकोष्ठ जहानाबाद द्वारा संयोजक रजनीश कुमार की अध्यक्षता में आज विधिज्ञ संघ के लाइब्रेरी में भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के अवतरण दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत निःशुल्क विधिक परामर्श का आयोजन भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि प्रकोष्ठ से जुड़े हुए अधिवक्ताओं ने गरीब एवं असहाय लोगों को दीवानी एवं फौजदारी मामलों की जानकारी दिया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता, बिंदु भूषण प्रसाद, राम बिंदु सिंहा, अरुण कुमार, विमलेश कुमार, ओम रंजन, शुभम कुमार समेत काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित हुए और कानून की जानकारी दिए।