बी. बी. एम. महाविद्यालय ओकरी के छात्र रहे अंतेश कुमार राष्ट्रपति के वीरता पदक से हुए अलंकृत



बी. बी. एम. महाविद्यालय ओकरी के सत्र 2002 से 2007 तक विज्ञान संकाय के छात्र रहे ग्राम गोविंदपुर प्रखंड मोदनगंज जिला जहानाबाद के निवासी श्री अंतेश कुमार पिता श्री रामाशीष शर्मा को अदम्य साहस एवं वीरता के लिए नई दिल्ली स्थित शौर्य ऑफिसर्स में समारोह का आयोजन कर राष्ट्रपति वीरता पदक से अलंकृत किया गया है उक्त अवसर पर भारत के माननीया राष्ट्रपति महोदया के आदेशानुसार सरकार के विशेष सचिव श्री प्रणव वशिष्ठ के हाथों वीरता पदक एवं वीरता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया |
उक्त अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक श्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे |
ज्ञात हो की हवलदार अंतेश कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में वर्ष 2010 में आरक्षी के तौर पर भर्ती हुए थे 2014 में हवलदार के पद पर पदोन्नत हुए इनकी तैनाती आतंकवाद प्रभावित जम्मू कश्मीर के बाद 2016 में अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र गया जिले के बाराचट्टी स्थित 205 कोबरा में किया गया था दिनांक 16/ 3 /2021 को बिहार झारखंड सीमा के समीप गया जिला के डुमरिया क्षेत्र में दुर्दांत नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में चार खूंखार नक्सलियों को मार गिराया था |
उक्त मुठभेड़ में उन्होंने अपने जान की परवाह किए बगैर अपनी कार्य कुशलता ,वीरता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इसमें भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद बरामद किया गया जिसके लिए इनको राष्ट्रपति वीरता पदक हेतु नामित किया गया |
अंतेश कुमार को पुरस्कृत किए जाने पर बधाई का दौर जारी है बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष बी. बी. एम. महाविद्यालय ओकरी सह प्रबंध निदेशक अरिस्टो फार्मा सह उपाध्यक्ष विश्व हिंदी परिषद श्री उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू , प्राचार्य राजकिशोर शर्मा बी. बी. एम. महाविद्यालय, महाविद्यालय परिवार, अवधेश कुमार विक्रांत उर्फ धूरी यादव भूतपूर्व मुखिया एवं समाजसेवी चरुई निवासी श्री अजय कुमार शर्मा एवं अन्य गण्यमान्य लोग के साथ ही साथ समस्त ग्रामवासियों , प्रखंड वासियों एवं जिलेवासियों के द्वारा बधाई संदेश देने का दौर जारी है |