देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

बाल विकास परियोजना द्वारा पोषण माह के साथ मतदाता जागरूकता अभियान


जहानाबाद
जहानाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में पोषण माह के अवसर पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, महिला पर्यवेक्षिका , बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

मखदुमपुर, रतनी कसमा एवं बलबीघा गांव में आयोजित इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को मतदान की महत्ता बताई गई। नए मतदाता पहचान पत्र बनाने, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया के साथ-साथ हर नागरिक को लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

रतनी प्रखंड के करवाना गांव तथा सरता दक्षिणी गांव (महादलित टोला) में आयोजित संवाद में आईसीडीएस टीम ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी। वहीं, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सेविका-सहायिकाओं ने उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उन्हें आश्वस्त किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुँचकर अपने मत का प्रयोग करेंगे।

अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि पोषण और जागरूक नागरिकता दोनों ही स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। जिस प्रकार संतुलित आहार से शरीर स्वस्थ रहता है, उसी प्रकार मतदान से लोकतंत्र सशक्त होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!