अरिस्टो के एम डी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबु के द्वारा जहानाबाद को दिये गये, नि:शुल्क ऐंबुलेंस सेवा का लाभ मिल रहा है जिले वासी को



जहानाबाद
अरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स के एमडी उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू द्वारा किया गया काम आम लोगों के साथ – साथ जिले के पत्रकार को भी काम आया ऐंबुलेंस सेवा। हुआ यूं कि जिले के वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव की पत्नी और घोषी हाईस्कूल की शिक्षिका शशि कुमारी सिन्हा अचानक अपने आवास में ही गिर जाने के कारण जख्मी हो गई। सूचना मिलते ही आपात स्थिति में अरिस्टो के एमडी के द्वारा जहानाबाद जिलेवासी के नि: शुल्क एम्बुलेंस से जख्मी को अस्पताल ले जाया गया ।जहां तत्काल इलाज शुरू हो जाने के कारण जख्मी की हालत स्थिर हो सकी। यह एम्बुलेंस भोला बाबू द्वारा सीएसआर फंड से अपने बडे भाई राज्य सभा सदस्य स्व महेंद्र प्रसाद के स्मृति में उपलब्ध कराया हो। एंबुलेंस से मरीज को न सिर्फ जल्दी से अस्पताल पहुंचने में मदद मिली बल्कि एंबुलेंसकर्मी द्वारा मानवता दिखाते हुए तत्परता से इलाज में भी आवश्यक सहयोग किया गया, जो कि काबिले तारीफ है। यह बता दें कि उमेश शर्मा उर्फ भोला बाबू द्वारा जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च किया गया है। जिसमें इमरजेंसी में मरीजों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है जिसका लाभ कोई भी व्यक्ति ले सकता है। आपात स्थिति में शीघ्रता से एम्बुलेंस की सुविधा मिल जाने और समय पर अस्पताल पहुंच जाने पर मरीजों और उनके परिजनों के लिए भी राहत की बात होती है और इस तरह की निःशुल्क सुविधा भोला बाबू द्वारा जिलेवासियों को दी जा रही है।
इसके लिए वरिष्ठ पत्रकार संतोष श्रीवास्तव ने भोला बाबू को साधुवाद भी दिया है। ज्ञात हो कि अरिस्टो द्वारा जहानाबाद जिले को चार ऐंबुलेंस जो पुरी तरह नि: शुल्क है उपलब्ध कराया गया है। सभी ऐंबुलेंस पर प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्य कर्मी भी उपलब्ध है । इस सम्बंध में संतोष श्रीवास्तव ने बताया , कि स्वास्थ्य कर्मी सुधीर पाठक ने घटना के बाद तुरंत ईलाज प्रारंभ कर अस्पताल लाकर प्लास्टर कराया गया । सुधीर पाठक के अलावा स्वास्थ्यकर्मी शैलेन्द्र कुमार तथा डाईवर विपिन कुमार कि भुमिका सराहनीय रहा। इसके लिए भोला बाबु को साधुवाद के साथ ऐंबुलेंस संचालन करने वाले स्वयंसेवी संगठन ग्राम स्वराज्य समिति बंधुगंज के अध्यक्ष रामा शंकर शर्मा तथा उनके संस्थान के विकास कुमार भी धन्यवाद के पात्र है ,जो त्वरित गति में स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया।