अनुशासन और लगन ही विद्यार्थी को श्रेष्ठ बनाता है – डॉक्टर अरुण

जहानाबाद
मानस इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल, जहानाबाद में PA-2 आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर ने पूरे विद्यालय में उल्लास और प्रेरणा का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान हुई, जहाँ विद्यार्थियों की चमकती मुस्कान और उत्साह ने वातावरण को खास बना दिया। मंच पर जैसे ही विजेताओं को बुलाया गया, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के कई सदस्य संजीव कुमार, मनीष कुमार, रोशन कुमार, प्रशांत कुमार, प्रियंका कुमारी, विनीत कुमार और श्याम सुंदर कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
