देशबिहारराज्यलोकल न्यूज़

अडानी को कृषि भूमि दिए जाने के खिलाफ माले ने किया प्रतिवाद मार्च



जहानाबाद 22 दिसंबर 2025 राजव्यापी कार्यक्रम के तहत आज भाकपा माले और किसान महासभा के संयुक्त  आवाहन पर अडाणी को कृषि भूमि दिए जाने के खिलाफ आज माले कार्यालय से प्राचीन देवी मंदिर होते हुए, पटना गया रोड पर एक प्रतिवाद मार्च निकाला गया |मार्च अरवल मोड़ पर जाकर सभा में तब्दील हो गया |जहां नेताओं ने कहा कि अडाणी को विद्युत ताप गृह निर्माण के लिए पीरपैंती भागलपुर में 33 वर्षों की लीज पर ₹1 प्रति एकड़ की दर से 1050 एकड़ जमीन दी गई है| सरकार द्वारा किसानों को सरकारी नौकरी का झूठा आश्वासन देकर साथही आम अमरूद लीची के वाग सहित उपजाऊ जमीन एनटीपीसी के नाम पर हड़प ली गई है |आगे नेताओं ने कहा कि गरीबों को 5 डेसिमल आवास भूमि या सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है| भूमि के अभाव का बहाना बनाकर सरकार ने अनेकों प्राथमिक स्कूल बंद कर दिए हैं।
वक्ताओ में घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव राज कमेटी सदस्य कामरेड श्रीनिवास शर्मा,  जिला सचिव किसान महासभा शौखीन यादव जिला कमेटी सदस्य प्रदीप कुमार, विनोद कुमार भारती, अरुण बिंद, संजय चंद्रवंशी, सुनील कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद, मुकेश पासवान, अंबिका प्रसाद,  जोगेंद्र यादव, दिलीप कुमार, मुन्ना प्रसाद, रामप्रवेश पासवान, विजेंद्र चौहान, अजीत कुमार आरिफ रजा मासुमी आदि नेताओं ने संबोधित किया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!